चंदौली

चहनिया में वृक्षारोपण के समय दिखाई दी अव्यवस्था –

चहनिया – सवालों के घेरे में लगातार घिरा दिखने वाला ब्लॉक जहां रोजाना अनियमितता व समस्या लगातार दिखती हैं। आकांक्षी ब्लॉक के तहत् ब्लॉक का चयन हुआ था,, जहां पर अमृत पार्क कहे या ब्लॉक पार्क जहां सुधार कि स्थिति बनती दिख रही हैं।। जिले के उच्च अधिकारी ब्लॉक में मौजूद रहे,, फिर भी सिस्टम से होने वाला कार्य सवालिया निशान लगाता रहा,, पार्क में डीडीओ सपना अवस्थी के हाथों वृक्षारोपण के तहत् एक पौधा लगवाना था,, ना गड्ढा सही से खुदा था और ना ही ब्लॉक में चूना मौजूद था,, डीडीओ के एक सवाल पर एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने कहा मेरे पास तो बजट हैं नहीं प्रधानों से ही कह काम करवाते हैं,, इस ब्लॉक के प्रधान सुनते भी नहीं हैं।। खैर लगभग 50 मिनट उपरांत चूना व गड्ढा कि मौजूदगी में जिले के उच्च अधिकारियों ने वृक्ष लगाए व दूसरी तरफ़ ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों ने भी वृक्ष लगा कर संदेश दिया,,**वृक्ष लगाए पीढ़ी बचाए**,, जिले के उच्च अधिकारियों के लिए ब्लॉक ने एक सवाल मन में छोड़ दिया,, जब मौजूदगी में लेट लतीफी हैं तो गैरमौजूदगी में क्या होगा।। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी, डीडीओ सपना अवस्थी,, जिला पंचायत राज्य अधिकारी नीरज सिन्हा, जिला दिव्यांग अधिकारी व प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, एडीओ पंचायत व ग्राम विकास राजेश सिंह व नित्यानंद सिंह, एपीओ मनरेगा संदीप वत्स,, वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button