चंदौलीप्रशासनिक

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक सख्त, 24 फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल निस्तारण के आदेश


चन्दौली—पुलिस कार्यालय चन्दौली में 03 फरवरी 2026 को आयोजित जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता से प्राप्त प्रार्थनापत्रों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संबंधित थानाप्रभारियों से वार्ता कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को चेताया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक से शिष्ट व्यवहार किया जाए और शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button