चंदौलीप्रशासनिक

आईजीआरएस में चंदौली पुलिस अव्वल, 100% शिकायत निस्तारण पर प्रदेश में पहला स्थान


चन्दौली।

उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद चन्दौली ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। माह जनवरी 2026 की जारी रैंकिंग में चन्दौली पुलिस को 100 प्रतिशत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर 135 में से 135 अंक मिले हैं, जिससे जनपद प्रदेश में शीर्ष पर पहुंच गया है।

आईजीआरएस रैंकिंग में चन्दौली जनपद के 16 में से 11 थानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। यह उपलब्धि शिकायत सुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता और प्रशासनिक निगरानी को दर्शाती है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस सेल के माध्यम से संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजा गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत की गई और आवेदकों से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।

मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए प्रदेश स्तरीय मूल्यांकन में चन्दौली पुलिस ने शत-प्रतिशत निस्तारण दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से जनपद की शिकायत निवारण व्यवस्था को नई पहचान मिली है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button