चंदौलीपुलिस

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में चंदौली पुलिस प्रदेश में अव्वल, 12 थाने भी प्रथम

चंदौली, 10 मार्च 2026। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में चन्दौली पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत माह फरवरी 2026 की रैंकिंग में चन्दौली पुलिस को 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए, जिससे जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजा जाता है और तय समय सीमा के भीतर उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाती है। साथ ही आवेदकों से फीडबैक लेकर कार्रवाई की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का मूल्यांकन किया जाता है। इसी मूल्यांकन में चन्दौली पुलिस ने 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जनपद के 16 में से 12 थानों ने भी ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 100 में से 100 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button