चंदौलीप्रशासनिक

पेट्रोल- डीजल की जमाखोरी नहीं चलेगी, पर्याप्त स्टाक रखने को प्रशासन के निर्देश

चंदौली

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जनपद में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी डीजल-पेट्रोल रिटेल आउटलेट और गैस एजेंसियों के संचालकों को पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कृत्रिम अभाव पैदा कर शून्य स्टॉक का प्रदर्शन न किया जाए। यदि किसी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी के संचालक द्वारा पेट्रोल-डीजल अथवा एलपीजी गैस की जमाखोरी की जाती है या कमी की स्थिति को बढ़ावा दिया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर या निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री न की जाए। तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, रिलायंस और नायरा के क्षेत्रीय समन्वयक इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे तेल कंपनियों के समन्वय से लगातार संपर्क में रहकर जनपद में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नजर रखें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button