Uncategorized
आखिर कब सुधरेगा शिक्षा विभाग, जानकारी देने के बजाय घुमाते ऑफिस _

जिले के अधिकांश विभाग अपनी मनमानी के लिए जाने जाते हैं, जिसमें एक आता हैं शिक्षा विभाग, जिले पर स्थित शिक्षा विभाग की नींव काफ़ी मजबूती से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यहां कार्यरत विभाग कर्मचारी तो अधिकारी के बातों को अनसुना कर अपनी बादशाहत दिखाते हैं। कोई फरियादी किसी शिकायत व जानकारी हेतु विभाग में जा कर कर्मचारी से निवेदन करे तो मोबाइल पर गेम खेल लेगे कर्मचारी लेकिन समाधान नहीं बताएंगे अपितु अन्य कमरे में भेज कर परेशान करने का कार्य करते हैं। विभागीय खामियों को ढकने का कार्य अधिकारी लगातार करते दिख रहे हैं, समय पर कभी भी अधिकारी का फोन नहीं लगता है।



