भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे,, कृषि व्यापार समझौता का किया विरोध –

चन्दौली –

भारत – अमेरिका कृषि व्यापार समझौता के विरोध में भाकियू ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
चन्दौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा धरना – प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदया के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। तथा किसान अपने खेतों में प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। भाकियू मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मण्डल जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा भाजपा की सरकार किसान विरोधी हैं क्योंकि भारत के किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है अगर अमेरिकी नीति का व्यापार भारत में लागू किया गया तो भारत के किसान कभी भी अमेरिकी प्रतिस्पर्धा में हमेशा पीछे ही रहेंगे जिसकी वजह से भारतीय किसानों को भारी घाटा का सामना करना पड़ेगा। वैसे ही यम यस पी की गारंटी की मांग को पूरा करने के लिए भारत के किसान कई वर्षों से जन आन्दोलन एवं संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी समझौता भारतीय किसानों के लिए बहुत बड़ा आघात है जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने कहा कि यम यस पी गारंटी कानून बनाया गया होता तो आज भारत के किसानों की खुशहाली आती लेकिन भारत – अमेरिकी कृषि व्यापार समझौते करके बहुत बड़ा विश्वासघात प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ किया है वापस समझौता नहीं किया जाता है तो भाकियू एक बार फिर गांव से लेकर संसद तक बहुत बड़ा आन्दोलन होगा। जिसके जिम्मेदार भाजपा सरकार खुद होगी। धरना – प्रदर्शन में सैकड़ों किसान गण पूर्वांचल सचिव राधेश्याम शुक्ल, मण्डल महासचिव वाराणसी मण्डल विभूति नारायण तिवारी, मण्डल कोषाध्यक्ष वाराणसी मनोज यादव, ब्लाक अध्यक्ष बरहनी धर्मेन्द्र सिंह,रामभजन मौर्य,रामअवध यादव, अच्छेलाल यादव, सतीश पाण्डेय, सुरेन्द्र राम यादव, कलीमुद्दीन, सुरेन्द्र यादव, राजबहादुर सिंह, जवाहिर बिन्द, राजाराम सिंह, विनोद पाण्डेय, इत्यादि लोग रहें।



