उत्तर प्रदेशशिक्षा

ऑटोमोटिव सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं के कौशल उन्नयन एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में ऑटोमोटिव सेक्टर के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है।

इस योजना के तहत Automotive Assembly Operator (320 घंटे) एवं Electric Vehicle Maintenance Technician (420 घंटे) जॉब रोल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रभारी कौशल विकास कार्यालय एस.पी. निगम ने बताया कि 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत अभ्यर्थी, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ किसी भी कार्य दिवस में आईटीआई अलीगंज के कक्ष संख्या-08 में उपस्थित होकर ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया उ.प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर होगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार एवं सेवायोजन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन पाठ्यक्रमों में महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक सीटें आरक्षित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के कौशल विकास कार्यालय के मोबाइल नंबर 7785956549 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button