करप्शन

मूलभूत सुविधा व कर्मचारियों के अभाव में बाधित स्वास्थ्य व्यवस्था, कब ध्यान देगा आला कमान –

धानापुर – जिले में बुधवार को महिला आयोग्य के अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान मौजूद रही,, विभागों के साथ मीटिंग ली व स्वास्थ्य सेवा को भी जाना,, जिले का आला कमान भी सूचना के साथ तैयारी कर जमीनी हकीकत को दिखा देता हैं। लेकिन जिले से 20 किमी की दूरी पर स्थित जीयनपुर स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास आला कमान के साथ साथ विकसित भारत का सपना देख रहे नेतागण भी देखे।। जीयनपुर में इस समय मूलभूत सुविधाओं का पूरा टोटा लगा हैं। स्टॉप को रहने के लिए बने आवास पूरे तरह से बदहाल, सी सी कैमरा, फ्रीजर, बाउंड्री वाल जैसे प्राइमरी आवश्यकता भी नदारद हैं। स्टॉप के नाम पर स्वीपर या चौकीदार, वार्ड अटेंडेंस, फार्मेसिस्ट का पद भी खाली हैं। जब हॉस्पिटल में स्टॉप व मूलभूत सुविधा गायब रहेगी तो डॉक्टर, नर्स व एल टी आखिर बल बूते क्या क्या करेंगे।। पर्ची काटे, सफाई करे, मरीज देखे या फिर दवा दे की जांच करे।। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार मूल रूप से ग्रामीण इलाकों में जरूरी हैं,, जहां गरीबी व अशिक्षा दोनों पाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button