कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खाकी कर रही रिश्तो को मजबूत

दिनांक – 14.11.2025
जनपद – चन्दौली
🔹 चन्दौली पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0” के तहत अलग हुए दम्पत्तियों को समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
🔹 मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज 01 बिछड़ा दम्पत्ति पुनः साथ रहने को हुआ राजी
चन्दौली:
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना चंदौली/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0” के अंतर्गत बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाकर परिवारों में पुनः खुशियाँ लौटाने का सराहनीय और प्रभावी प्रयास लगातार जारी है।
दिनांक 14.11.2025 को एक ऐसे ही परिवार द्वारा पति एवं परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए, दोनों पक्षों को नोटिस/मोबाइल के माध्यम से सूचित कर थाना चंदौली/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया गया।
यहां उन्हें पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान और संबंधों के महत्व के बारे में समझाते हुए अधिकारियों द्वारा अथक प्रयास किए गए।
लगातार संवाद और काउंसलिंग के बाद, दोनों पक्ष आपसी सहमति और बिना किसी प्रकार के दबाव के अपनी पूर्व की गलतियों को स्वीकार करते हुए, पुनः पति–पत्नी के रूप में सम्मानपूर्वक साथ रहने को तैयार हो गए।
थाना चंदौली/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा दम्पत्ति के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त कराते हुए, टूटते रिश्ते को बचाया गया तथा दोनों को परिजनों के साथ खुशी-खुशी उनके घर भेजा गया।



