उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में आठ वाहन सीज 398 वाहनों का चालान


दिनांक 16.11.202

चंदौली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में 08 वाहन सीज, 398 वाहनों का चालान

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात जागरूकता माह नवंबर के अवसर पर यातायात पुलिस तथा जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहन, डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन, जातिसूचक शब्द लिखे वाहन, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, नो-पार्किंग उल्लंघन, बिना वैध बीमा तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 08 वाहन सीज किए गए तथा कुल 398 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें 294 बिना हेलमेट, 27 नो-पार्किंग, 21 तीन सवारी, 03 बिना वैध बीमा, 03 गलत दिशा, 05 यातायात नियम उल्लंघन, तथा 45 अन्य श्रेणी के चालान शामिल हैं। प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग कर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड तथा “नो पार्किंग”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें–सुरक्षित चलें” जैसे बोर्ड लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न देने, ओवरलोड वाहन न चलाने, सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button