उत्तर प्रदेशक्राइम

दबंगों ने धान व पुवाल से भरे पिकअप को किया आग के हवाले


चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के ग्राम भोगवार में दबंगों द्वारा रास्ता बाधित कर आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक यादव पुत्र स्वर्गीय सालिक यादव, निवासी ग्राम भोगवार, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली ने थाना मुगलसराय में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार विगत12 दिसंबर  को अपराह्न लगभग 4 से 5 बजे के बीच वह पिकअप वाहन से धान व पुवाल लादकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम भोगवार के ही दबंगों ने रास्ता जबरन बाधित कर दिया और जानबूझकर पिकअप में आग लगा दी।

आग की चपेट में आने से पिकअप पर लदा धान व पुवाल जलकर नष्ट हो गया, वहीं वाहन को भी नुकसान पहुँचा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त घटना ग्राम भोगवार निवासी गोपी कुमार पुत्र दयाराम एवं किशन कुमार पुत्र दयाराम द्वारा की गई।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button