उत्तर प्रदेशचंदौली

संस्कार विहीन शिक्षा से मिट रही संस्कृति, नारी अपमान से नहीं टिकता कोई परिवार: न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से रविवार को पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने मानवाधिकारों पर सारगर्भित संबोधन देते हुए कहा कि भारतीय संविधान रामायण और महाभारत से प्रेरित है। कर्तव्य और अधिकार की शुरुआत घर और परिवार से होती है। माता-पिता, भाई-बहन तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य के एक-दूसरे के प्रति अधिकार और दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को पढ़ाया तो जा रहा है, लेकिन संस्कार नहीं दिए जा रहे, जिससे हमारी संस्कृति का क्षरण हो रहा है। बच्चों को ऐसे संस्कार दें, जो बुढ़ापे में माता-पिता की लाठी बनें।

न्यायमूर्ति ने कहा कि टीवी सीरियल समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वह परिवार कभी सुखी नहीं रह सकता। उन्होंने समय के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों और बहनों को सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने श्लोक उद्धृत करते हुए कहा— “यत्र नारी पूज्यन्ते, तत्र रमन्ते देवता।”

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के डायरेक्टर अशोक पांडेय एवं रेलवे मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गुप्ता ने मानवाधिकारों के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज में जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि चंदौली जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली अरुण कुमार गुप्ता को मानवाधिकार का सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करे, तो मानवाधिकार हनन की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश तोमर ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने, मतदान जागरूकता अभियान चलाने और कानून के दायरे में रहकर गलत के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उज्जैन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने मानवता के लिए जीने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मणि मिश्र ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button