एम•बी• बुक नहीं मिली तो एक्स• ईएन• पी डब्ल्यू डी के कार्यालय में बैठूंगा धरने पर – संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

पीटी . डीडीयू नगर में सिक्स लेन की मांग कर रहे नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक आज एक्स• ईएन• पी डब्ल्यू डी ऑफिस मुगलसराय पहुंचे । आफिस में 11:30 बजे सुबह तक कोई अधिकारी नहीं पहुंच पाया था। जिस पर एडवोकेट संतोष कुमार पाठक काफी आक्रोशित दिखे । एक्स ईएन के स्टेनो ने एडवोकेट संतोष कुमार पाठक की अधिकारियों से फोन से बात कराई तो संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि उन्हें किसी भी हालत में राज्य मार्ग संख्या 120 के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की एम• बी• बुक तथा एल• ओ• आई• चाहिए साथ ही उन्हें जो जी टी रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस की बिल्डिंग बनी है, उसकी एन•ओ• सी• अगर ली गई गयी है तो उसकी प्रमाणित प्रति चाहिए । संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें एम• बी• बुक, एल• ओ• आई• और बिल्डिंग की एन •ओ• सी• की प्रति दो दिन के अंदर उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे एक्स ईएन कार्यालय में ही धरने पर बैठ जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


