Uncategorized
तीन दिनों से बंद हैं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व एनएम सेंटर_

चिकित्सा विभाग के नए नए करामात देखने को मिलते हैं, कुछ ऐसा ही पाण्डेयपुर मेढ़ान के आयुष्मान आरोग्य मंदिर व एनएम करता दिख रहा हैं। आज तो ताला बंद दिखा ही लेकिन ग्रामीणों का जवाब तो और भी अलग था, कभी कभी खुलता हैं जो 3 या 4 दिनों से बंद हैं। जब इस बाबत ब्लॉक से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो रटा रटाया गोल मटोल सा जवाब सुनने को मिला। आखिर चिकित्सा विभाग अपने विभाग से जुड़े लापरवाह व गैरजिम्मेदार लोगो पर अंकुश क्यों नहीं लगा रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में आरोग्य मंदिर व एनएम सेंटर से मरीजों व पीड़ितों को राहत मिल रहा हैं लेकिन लापरवाह किस्म के लोगों के वजह से पूरा चिकित्सा महकमा बदनाम होता जा रहा हैं।



