उत्तर प्रदेशमनोरंजन

महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंधन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित



स्थान : बाकले अधिकारी क्लब, डी०डी०यू०

विगत 14 नवंबर को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बाकले अधिकारी क्लब, डी०डी०यू० में निबंध एवं ऑन-द-स्पॉट ऑल इंडिया ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता पूर्व में 14.09.2025 तथा 21.09.2025 को किड्स कॉर्नर स्कूल, यूरोपियन कॉलोनी, डी०डी०यू० में संपन्न हुई थी।

कार्यक्रम में कुल 30 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष सराहना की गई।

संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तिगत विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, कौशल वृद्धि और आत्मविश्वास निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मूल्यवान प्रतिक्रिया प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती शालिनी भूषण, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती मीता नारी, स्कूल सचिव श्रीमती दीपिका, श्रीमती अस्वती, श्रीमती सोमा चटर्जी सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button