कृषि

*कृषि रक्षा के लिए हाईटेक सुविधा शुरूः किसान घर बैठे मोबाइल पर पाएंगे कीट-रोग का समाधान – जिला कृषि अधिकारी

चन्दौली —
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों के लिए ‘सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली’ नामक एक हाईटेक सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों से होने वाले 15 से 20 प्रतिशत तक के नुकसान से बचाना है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने इस पहल की जानकारी दी।

इस सुविधा के तहत, किसान अपनी फसल में कीट, रोग, खरपतवार या भंडारण संबंधी किसी भी समस्या के लिए विभाग को सूचित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो मोबाइल नंबरों – 9452247111 या 9452257111 पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजना होगा। विभाग 24 से 48 घंटे के भीतर मैसेज के जरिए समस्या का समाधान बताएगा।

किसानों को मैसेज भेजते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें कीट या रोग से संबंधित समस्या की फोटो के साथ विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

व्हाट्सएप के अलावा, किसान upagricultur.com वेबसाइट पर ‘सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली’ पोर्टल पर जाकर भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button