
कैथी (वाराणसी). महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी जनपद के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ (पीएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बमबम दुबे बतौर बारात प्रमुख शामिल हुए। उनके साथ बाराती के रूप में सत्यप्रकाश पाण्डेय, राजन पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, मृत्युंजय, बेचू, रामनिवास मिश्रा, रामप्रवेश मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
श्री दुबे के नेतृत्व में बारातियों एवं घरातियों की पारंपरिक मिलनी हुई, जिसमें सभी को अंगवस्त्र भेंट कर शिव विवाह की शुभकामनाएं दी गईं। इसके उपरांत सहभोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान श्री दुबे ने कहा कि भगवान भोलेनाथ का दिव्य विवाह उत्सव सनातन परंपरा एवं श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।



