कृषि
किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर, जताया विरोध –

किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील में सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर किसान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, व तालाब से पानी ना निकालने पर सिंचाई बाधित होने की बात कही, गौरतलब हैं की किसान यूनियन ने ताजपुर गांव में किसान पंचायत कर सिंचाई व तालाब से जुड़े अतिक्रमण को लेकर किसानों के बीच अपनी बात कही, उसके उपरांत किसानों ने सैकड़ों की संख्या में उपजिलाधिकारी राज कपूर से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने किसानों की समस्या सुन निस्तारण की बात कही, ज्ञापन देने वालों में मनोज यादव, रामावतार सिंह, रामचंद्र शुक्ल, प्रेम मौर्य सहित सैकड़ों के संख्या में किसान उपस्थित रहे।।



