
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना धीना पुलिस टीम ने दिनांक 18.11.2025 को तम्बागढ़ पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोनो ब्लाक मोटर पम्प के साथ अभियुक्त नितीश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम जन्मेजयपुर मेढान (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया तथा तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद मोनो ब्लाक मोटर पम्प किसान लक्ष्मण पुत्र वंशराज निवासी आलमखातोपुर के खेत से 12.10.2025 की रात हुई चोरी से संबंधित पाए गए, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 123/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत था। कार्रवाई उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में उ0नि0 प्रेमनारायण यादव, हे0का0 अजीत बिन्द व का0 अमित सिंह द्वारा की गई। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



