उत्तर प्रदेशप्रशासनिक

पेंशन, बीमा व सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर ड्राइवरों ने दिया ज्ञापन

चंदौली। ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन (ड्राइवर महासंघ) द्वारा ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं एवं कल्याणकारी मांगों को लेकर जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने बताया कि प्रदेश के ड्राइवर आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिस कारण उनका जीवन व परिवार दोनों असुरक्षित है।

ज्ञापन में ड्राइवर डेढ़ा के समग्र विकास हेतु रोड मैप तैयार करने, सरकारी नियमों के अनुसार मेडिकल जांच एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था, गरीब ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा, बिना कारण रोके जाने पर रोक लगाने, कोरोना जैसी आपदा के समय ड्राइवरों को विशेष राहत देने, सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, वाहन पार्किंग एवं ड्राइवरों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था करने की मांग की गई।

इसके साथ ही 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना शुरू करने, दुर्घटना के दौरान ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की बीमा राशि तथा दुर्घटना में अंगभंग होने की स्थिति में 10 लाख रुपये एवं इलाज के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, आवास योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने, टोल टैक्स में रियायत देने तथा 15 अक्टूबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी शामिल है।

एसोसिएशन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button