Uncategorizedचंदौलीमुगलसराय समाचार

अधिकारी व प्रतिनिधि मिलकर खा गए सिक्स लेन का पैसा – संतोष कुमार पाठक

एम बी बुक न मिलने पर आंदोलनकारियों का धरना

पीडीडीयू नगर में सिक्स लेन रोड की मांग कर रहे आन्दोलनकारी अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट आज अपने साथियों के साथ पीडब्ल्यूडी ऑफिस मुगलसराय पहुंचे तथा एक्स ईएन पी डब्ल्यू डी से एम बी बुक , एल ओ आई तथा पीडब्ल्यूडी कार्यालय अगर वैध है तो उसकी एन ओ सी की प्रति की मांग की। अधिशासी अधिकारी पी डब्ल्यू डी ने कोई उचित जवाब नहीं दिया तो सभी लोग वहीं लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। अधिवक अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि 11 फरवरी 2025 को ही लिखित रूप से उपरोक्त कागजात मांगे गए थे। बार बार वे एक्स ई एन कार्यालय दौड़ दौड़कर आए। परंतु उन्हें उपरोक्त कागज नहीं दिया गया। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि जो कागजात माने गए हैं यह पब्लिक दस्तावेज है तथा नियमत: दिए जा सकते हैं। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि कागजात न देने का सीधा मतलब है कि रोड निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है। दुर्गेश पांडेय एडवोकेट ने कहा कि हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से लोग दस्तावेज की मांग कर रहे हैं और ये लोग नहीं दे रहे हैं, यह गलत है । मौके पर कोतवाल मुगलसराय, सी ओ सदर तथा उप जिला अधिकारी मुगलसराय पहुंचे तथा आंदोलनकारियों को काफी समझाया तथा कहा कि आज शाम तक आप लोगों को बता दिया जाएगा कि कब तक यह दस्तावेज मिलेंगे । उनके बार-बार अनुरोध पर किसी तरह से धरना समाप्त हुआ। लेकिन आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि वह जल्द ही उक्त लोक दस्तावेज को लेने के लिए पीडब्ल्यूडी ऑफिस पुन: आएंगे और कागज लेकर मानेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, दुर्गेश पांडेय एडवोकेट, सतनाम सिंह , अजय यादव गोलू, हिमांशु तिवारी, योगेश अब्भी , अजीत पाल ,विनोद सहित ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button