विद्युत विभाग द्वारा मनमानी करने पर मुख्य विकास अधिकारी हुए नाराज़ _

भाकियू के मण्डल पदाधिकारी विभूति नारायण तिवारी ने आज किसान दिवस में विद्युत विभाग द्वारा 29000 बिल बकाया होने पर समन जारी किए जाने पर अधिकारियों के मध्य प्रकरण को रखा व सकलडीहा विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी ने ना होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने हिदायत दी अभिलंब समाधान कराए नहीं शासन को पत्रक लिख अवगत कराया जायेगा। गौरतलब हैं रविकांत तिवारी को विद्युत विभाग द्वारा समन जारी किया गया हैं। जिसमे विभाग द्वारा किसी भी नियम का पालन करते नहीं देखा गया हैं। जिस पर किसान नेता ने नाराज़गी जाहिर की व कहा यूनियन किसान रवि तिवारी के साथ खड़ा हैं यदि विद्युत विभाग अपनी मनमानी बंद नहीं करेगा तो आंदोलन किया जायेगा। मनोज यादव, रवि तिवारी, अनूप तिवारी, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, मुरलीधर पाण्डेय सहित आदि किसान नेता मौजूद रहे।



