चंदौली

गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों ने किया रोड़ जाम,, सुदामा जायसवाल के पहल से ग्रामीण माने –

कमालपुर – सरकार जहां गैस किल्लत की बात से इनकार करती दिख रही हैं। चन्दौली जिलाधिकारी लगातार एजेंसी के संपर्क में हैं,, लेकिन सारे दावे हो रहे फुस्स,, कमालपुर बाज़ार जहां इंडेन गैस के कस्टमर हैं, लगातार समस्या को नजरअंदाज करते दिख रहे थे,, आज अचानक से उनका गुस्सा सड़कों पर जाम के रूप में दिखने लगा,, अचानक से जाम होने के कारण प्रशासन भी सकते में आ गया। जाम लगाने वाले आम उपभोक्ता थे, जो इंडेन गैस से लेकर अपना जीविका व रोजी रोटी चलाते थे,, यह कोई राजनीतिक पार्टी के समर्थक नहीं थे, बल्कि अपनी समस्याओं के कारण सड़क पर उतर गए। यह समस्या इंडेन गैस कमालपुर की ही नहीं बल्कि धानापुर हरिहर भारत गैस एजेंसी की भी हैं,, जो ओटीपी के चक्कर में आम उपभोक्ता को समस्या से अवगत करा रहे हैं।। कमालपुर जाम की स्थिति में ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ने सूझ बूझ से काम लिया, ग्राम ग्राम से जुड़े लोगों से जाम समाप्त करने की बात कही व एजेंसी मालिक से बात कर समस्या से अवगत व निस्तारण के लिए बोला,, गैस एजेंसी मालिक से कल देर शाम तक समस्या को दूर करने के बात कही तब जा कर जाम समाप्त हुआ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button