Uncategorized

मानवता के लिए, तालाब में कूद जान बचाई प्रधान ने, हो रही तारीफ़_  चंदौली_                               मानवता के लिए अपने जान की परवाह ना करने वाले ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल की तारीफ़ क्षेत्र में जोरो से हो रहा हैं। देर रात की घटना हैं जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रह कर,१२ बीघा व १५ फीट गहरे तालाब में कूदने का हिम्मत किसी की नहीं हो रही थी। दरअसल मामला कुछ इस कदर था कि देर रात लगभग ११ बजे अज्ञात युवा तालाब में कूद गया, प्रशासन व जनौली, कमालपुर के ग्रामीणों ने पूरे तालाब के आस पास जमा हो गए लेकिन बचाने के लिए कोई नहीं, इसी बीच ग्राम प्रधान को सूचना मिली जिस के बाद सुदामा जायसवाल पूरे व्यवस्था के साथ तालाब में कूद गए, उसके बाद कुछ और लोग कूदे, लगभग ३० मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल उस युवा को स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। धीना थाना व कमालपुर चौकी के प्रशासनिक अधिकारी ने भी प्रधान की सराहना किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button