चंदौलीवाराणसी समाचारशिक्षा

आपात स्थिति में सजगता का अभ्यास, जयपुरिया विद्यालय में फायर माक ड्रिल संपन्न

वाराणसी विगत बृहस्पतिवार को जैपुरिया विद्यालय, बनारस की पड़ाव शाखा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अग्निशमन अभ्यास (फायर मॉक ड्रिल) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरक्षा विशेषज्ञों एवं विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति में हुआ। नगर की फायर यूनिट टीम के साथ मुन्नी सिंह (एफएसएसओ, मुगलसराय) एवं सुरेश कुमार (आईएफएम, मुगलसराय) ने विद्यार्थियों को आग लगने के संभावित कारण, उससे बचाव के उपाय तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।

अभ्यास के दौरान सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का प्रदर्शन, अग्निशामक यंत्रों के प्रकार व प्रयोग की विधि, प्राथमिक उपचार संबंधी निर्देश तथा स्ट्रेचर व एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को स्वयं अग्निशामक यंत्र चलाने का अवसर भी प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आपदा से निपटने की क्षमता का विकास हुआ।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे सुरक्षा अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन कौशल में भी दक्ष बन सकें। प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि सुरक्षा जागरूकता जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कौशल है और प्रत्येक विद्यार्थी को आपात स्थिति में धैर्य व साहस के साथ कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य बिनोद कुमार दास, प्रशासनिक प्रमुख अमित श्रीवास्तव, इवेंट मैनेजर तरन दीप सिंह बग्गा, वरिष्ठ विभाग संयोजिका राशि जैन सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button