धार्मिकबिहार

9 मार्च को जंगली महादेव मंदिर में सजेगा सामूहिक विवाह महोत्सव, सेवा और संस्कार का बनेगा संगम

डुमरांव/बक्सर। बाबा जंगली महादेव मंदिर परिसर में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव–2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस दिव्य समारोह में गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 2 बजे से महाभंडारा का भी आयोजन रहेगा।

रुद्र सागर सेवा संस्थान के सचिव रविशंकर चौबे ने बताया कि यह महोत्सव केवल विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना तथा समाज में सहयोग, संस्कार और समरसता की भावना को मजबूत करना है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता इसमें सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

संस्था के संरक्षक कमल कुमार ओझा (पूर्व डीजीपी, गुजरात) के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होगा। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने और इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button