चंदौली

खेलो के ज़रिए लुप्थ उठाएंगे क्षेत्रवासी,, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम –

एवती रामरूपदासपुर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

0खेल प्रेमियों का खेलकूद प्रतियोगिता में जुटेगा जमावड़ा
कमालपुर।नवयुवक मंगल दल एवती रामरुपदासपुर के तत्वाधान में बसंत पंचमी(सरस्वती पूजा)23 जनवरी शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें प्रथम दिन 23 जनवरी को दौड़, लंबी कूद,ऊंची कूद,24 व 25 जनवरी को वालीबाल प्रतियोगिता होगा।बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंतर्जनपदीय व क्षेत्रीय टीम शामिल होगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए खेल प्रेमियों का काफी जमावड़ा होता है।
वालीबाल प्रतियोगिता में दो दर्जन क्षेत्रीय व जनपदीय टीम शामिल होगे।इसमें रामरूपदासपुर,जनौली, नोनार, जमानिया, सिसौड़ा, कमालपुर, धीना, गाजीपुर, धानापुर, ओदरा, चहनिया, डी एल डब्लू वाराणसी, मुगलसराय, हिनौता, कमहरिया, कपसीया,खजरा, एवती, कजेहरा ,माधोपुर, धनकर, छावनी बिहार,असना,मेढान, सिरकलपुर, विशुनपुरा, गाजीपुर आदि टीम शामिल होंगे।व्यवस्थापक अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक साल बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।इसमें प्रथम दिन 23 जनवरी को बालक व बालिका का दौड़,लंबी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिता होगा।दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर,400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर शामिल होगा।वही 24 व 25 जनवरी को वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगा। प्रतियोगिता में अंतर्जनपदीय व क्षेत्रीय टीम शामिल होगे।वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार नगदी,ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 7000 नगदी ट्रॉफी दिया जाएगा।इस मौके पर श्रीराम चौबे,अनिल श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, श्रीराम यादव, आशुतोष दुबे, प्रशांत विश्वकर्मा, संजीत पांडेय,मुन्ना मौर्य,संतोष सिंह, बिट्टू यादव, सौरभ पांडेय, रिपुसुदन पांडेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button