कृषि

किसान दिवस में शिकायतों की भरमार,, नहीं कोई समाधान –

धान खरीदारी में शिकायत मार्केटिंग कि,, जवाब दे रहे ए आर कॉपरेटिव –

चन्दौली — किसान दिवस में जहां उम्मीदों का पिटारा लेकर जिले के विभिन्न जगहों से महीने के तीसरे बुधवार को पहुंचते हैं।। जिसे किसान संसद भी कहा जाता हैं,, उस संसद में जिले के उच्च अधिकारी के साथ किसान नेता समस्याओं से अवगत कराते हैं। लेकिन शिकायत सिर्फ़ कागजों में नोट होकर अगले महीने का इंतजार करता हैं। आज एक बार पुनः किसान दिवस का संसद शुरू हुआ,, जो क्रमशः जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में हुआ,, जितेंद्र प्रताप तिवारी ने सिंचाई विभाग के शिकायतों के साथ अपनी बातों को रखना शुरू किया, उसके उपरांत अधिकांश किसान नेता धान खरीदारी को लेकर जम कर बहस किए अधिकारियों से,, विषय सोचनीय उस समय हो गया जब पूर्व में दिव्या ओझा उपजिलाधिकारी सदर के द्वारा खामियां मिलने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई,, मार्केटिंग से जुड़े अधिकांश केंद्र किसानों के खरीदारी के बजाय, निकट सीमावर्ती बिहार के किसान मिलर व बिचौलियों के माध्यम से खरीदारी हुई।। खाद को लेकर, बिजली की एक ऐसी समस्या जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की व समयावधि पूर्ण करने का निर्देश दिया।। सिंचाई विभाग में बंधी, की शिकायतें बहुतायत में मिली,, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गायब मिले जिस पर उन्हें नोटिस जारी किया।। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी, आर कॉपरेटिव, जिला उद्यान अधिकारी, जल कल विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button