एंडो इज़राइल सिस्टम में हो रहे,, निर्माण में भ्रष्टाचार के शिकायत को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन –

चन्दौली – आज बुधवार को किसान दिवस में भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने अपने पैड पर लिख कर उद्यान विभाग द्वारा इंडो इजरायल सिस्टम से हो रहे नव निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन किया व त्वरित कार्यवाही को कहा,, शिकायती पत्र में लिखा गया कि बाउंड्री वाल व दूसरे तीसरे तलों पर कार्य किया जा रहा हैं, जिसमें उपयोग की जा रही ईंट गिट्टी व अन्य समान दोयम दर्जे कि प्रयोग किया जा रहा हैं।। शीतल वर्मा विभागीय अधिकारी ने कहा इस मामले को लेकर कई दफा अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं,, लेकिन ठेकेदार का सेटिंग काफ़ी उच्च होने के कारण हम लोगों से कार्यवाही संभव नहीं हैं,, जिसका जिक्र भी किसान यूनियन द्वारा किया गया।। प्रश्नवाचक चिन्ह लग रहा हैं किसानों के हित के लिए डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के प्रयास पर आज शासन प्रशासन कि संदिग्ध भूमिका, पानी फेरता दिख रहा हैं।। विभूति नारायण तिवारी, गोपाल सिंह, रामावतार सिंह, प्रेम मौर्य, मनोज यादव, रतन सिंह, शेषनाथ यादव सहित अन्य संगठन के किसान भी उपस्थित रहे।।




