चंदौली

D.El.Ed मान्यता को लेकर दयालबाग विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध,, रोहित तिवारी ने चन्दौली का किया प्रतिनिधित्व –

चन्दौली-
📍 आगरा – दयालबाग शैक्षिक संस्थान (Dayalbagh Educational Institute) में D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कर रहे छात्रों ने मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से D.El.Ed कोर्स संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक संस्थान के पास केवल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की मान्यता है, जबकि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (UP SCERT) से मान्यता आवश्यक मानी जाती है।
छात्रों का कहना है कि यदि UP SCERT से मान्यता प्राप्त नहीं होती है, तो वे प्रदेश में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों में पात्र नहीं हो पाएंगे। इसे लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है।
विरोध के दौरान छात्रों ने बताया कि संस्थान के डायरेक्टर और डीन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे एक महीने के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण कर छात्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रशासन के इस बयान के बाद छात्रों में निराशा के बीच एक उम्मीद की किरण जगी है।
हालाँकि, कुछ छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मान्यता से संबंधित स्थिति स्पष्ट नहीं हुई और उनकी पात्रता सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और छात्रों के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button