Uncategorized

पंचायत सहायक के खाली पद जल्द भरे जायेगे _डीपीआरओ नीरज सिन्हा

** (जनपद के 9 ब्लॉकों में निकली पंचायत सहायक / एकाउंटेंट – कम – डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर होगी भर्ती**

जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने बताया कि निदेशक महोदय पंचायती राज उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय आदेश संख्या-6/2222/2018-6/208 ॥/2024-25 लखनऊ दिनांक 17.12.2024 द्वारा पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर चयन किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए यह उल्लेख किया गया है कि शासनादेश संख्या-42/2021/1235/33-3-2021-989/2021 दिनांक 25.07.2021 में विहित प्रक्रियानुसार पंचायत सहायक / एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों के चयन हेतु किया जाएगा ।
जिलाधिकारी, महोदय के अनुमोदन दिनांक-21.03.2025 के क्रम में जनपद-चन्दौली में पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों का विवरण एवं आवेदन फार्म का प्रारूप संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय , संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से विस्तृत रूप से प्राप्त की जा सकती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button