किसान दिवस में उठे धान खरीद के मुद्दे पर,, अधिकारियों की चुप्पी –


चन्दौली – किसान दिवस में संगठनों द्वारा उठाए गए धान खरीद के मुद्दे पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली हैं।। रतन सिंह या विभूति नारायण तिवारी ने जिलाधिकारी के समक्ष जिला विपणन अधिकारी से मांग किए कि जब किसानों के पास धान था, तब 1 तराजू से तौल होती थी,, जब किसानों के पास धान नहीं बचा तो 2 तराजू हुआ,, आखिर अचानक से धान कहा से आया।। विषय सोचनीय यह हैं कि पल्लेदार के मुद्दे पर पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली,, विकट परिस्थिति तो धानापुर क्षेत्र में हो गया,, जब वंदना सिंह जिनका पूर्ववत रिकॉर्ड विवादों में घिरा रहा,, बरहनी से धानापुर कि नोडल बना कर किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दे को शांत किया गया।। लेकिन आज भी विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा,, कार्य समय में धान की खरीदारी एक दम ठप सा रहता हैं,, अचानक से देर शाम होते ही ट्रैक्टर व धान उपलब्ध हो जा रहा हैं, आखिर इतनी खामियां होने के बाद चुप्पी किस तरफ़ इशारा कर रही हैं।। विभागीय सूत्रों के अनुसार मीडिया को मैनेज करने का कार्य जिला ऑफिस से धड़ल्ले से होता हैं,, धान के कटोरे में, किसानों के हाथ में कटोरा व धान अधिकारी खा रहे हैं।। पत्रकारों के सवाल पर विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह चिढ़ जाते हैं,, ऐसे में उम्मीद लगाना बेईमानी होगी।।



