धार्मिक

बाबा भोले के दरबार,, कई सालों से हो रहा हरिकीर्तन –

धानापुर – बसंत पंचमी व मां सरस्वती का पूजन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। श्रीकांतपुर गांव जहां आज भी सनातन परम्परा का निर्वहन किया जा रहा हैं। बाबा भोले व हनुमान जी के संयुक्त मंदिर में अनवरत 10 साल से ऊपर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजन होता हैं। युवा साथियों के सहयोग से यहां प्रसाद का कार्यक्रम भी होता हैं। गायन के लिए श्रीकांत पुर, डेढ़वलिया, शिवदासीपुर, लोकुआ व आस पास गांव वाले भी प्रतिभाग करते हैं।। चौपाई को सुन गांव के लोग व बाजार के लोग भक्ति का रसपान करते हैं। सनातन के लेकर जहां विरोध होता रहता हैं,, वोही श्रीकांतपुर जो ब्राह्मण का गांव हैं,, अपने परंपरा व सनातन के प्रति 24 घंटे का हरिकीर्तन आपसी सहयोग से करते हैं। छोटे लाल तिवारी का प्रयास सराहनीय रहता हैं। भोले तिवारी, विकास, अंकित, राजेश, राहुल, गुड्डू, राजेश, संजय , राकेश, सत्येंद्र, विनय, अनूप तिवारी,सदा,मुन्ना खरवार,आदि कई युवा आपसी सहयोग से समस्त कार्यों को आसानी से निर्वहन करते है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button