क्राइमचंदौलीपुलिस

गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन पशु संग दो आरोपी दबोचे

चन्दौली। गोतस्करी पर कार्रवाई के पुलिस दावों के बीच थाना इलिया पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में दो वाहनों को भी सीज किया गया है।

पहली कार्रवाई 23 फरवरी की रात करीब 01:21 बजे कस्बा इलिया मोड़ जाने वाली सड़क के टर्निंग प्वाइंट, ग्राम डेहरी कला के पास की गई। पुलिस के अनुसार टाटा गोल्ड (UP65HT9370) से 02 गोवंशीय पशु बरामद करते हुए मुन्ना कुमार गुप्ता (निवासी कैमूर, बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4940 रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ। इस संबंध में थाना इलिया पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई करौदिया कब्रिस्तान, कस्बा इलिया के पास की गई, जहां से वाहन संख्या UP67AT5015 से 01 गोवंशीय पशु बरामद कर वसीम इद्रिशी (निवासी हटवा, इलिया) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मु0अ0सं0 13/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना इलिया पुलिस टीम शामिल रही। क्षेत्र में गोतस्करी की घटनाओं को लेकर उठते सवालों के बीच पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button