मां सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा व सांस्कृतिक चेतना का संगम

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के वधावा नाला रोड स्थित परिसर में न्यू मां सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब एवं अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मां सरस्वती पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना के सतत प्रसार की कामना की गई।
इस पावन अवसर पर बहादुर सोनकर, अजय सोनकर, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विमल सोनकर, सिमरन, परी लक्ष्मी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सम्मानपूर्वक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह उत्सव सामाजिक समरसता, युवा सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी दिनों तक विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।


