जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दिया संकेत, लगातार आ रही शिकायतों पर जल्द होगी कार्यवाही –

चन्दौली – जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने स्पष्ट संकेत दिया हैं कि लगातार पुष्टाहार से मिल रहे शिकायतों पर जल्द कार्यवाही होगी। ग़ौरतलब है की धानापुर, चकिया व नौगढ़ से पुष्टाहार से जुड़े अनियमिता की शिकायत लगातार लिखित व बाजारों में बिक रहे बच्चों के पुष्टाहार मीडिया के माध्यम से अवगत हो चुके हैं। आप के अनुसार लगातार त्यौहारों व मीटिंगों के वजह से स्थलीय निरीक्षण करने के मौका नहीं मिल पा रहा हैं। लेकिन बहुत जल्द इन तीनों ब्लॉक पर निरीक्षण कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। धानापुर ब्लॉक के पुष्टाहार विभाग में लगातार शिकायत मिल रही हैं,, निदिलपुर की घटना व अन्य गांवों की शिकायत लगातार जिले के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने का कार्य करता रहा हैं,, लेकिन डीपीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है।




