कृषि

किसान दिवस में सम्बन्धित विभागों ने दिया योजनाओं की जानकारी, किसान जुड़ कर लेगे लाभ –

चन्दौली – किसान दिवस कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ, जहां जिले भर से किसान नेता व किसान महीने भर बाद आयोजित हुई किसान दिवस में शिकायतों व समाधान की संभावना लेकर पहुंचे थे। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में शुरू तो हुआ लेकिन समाप्त एडीएम के द्वारा हुआ। लेकिन किसानों से जुड़ी समस्याओं से अवगत हुए अधिकारी लेकिन समाधान सिर्फ़ आश्वासन पर समाप्त हुआ। खाद, बीज, नहर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे छाए रहे, लेकिन पूर्वोत्त की समस्या का निदान प्राप्त नहीं अब नए समस्या भी बढ़ गए। किसानों के लिए खुशखबरी आर कॉपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी व उद्यान विभाग से प्राप्त हुआ। आर कॉपरेटिव ने किसानों के खाद से जुड़े सवालों का जवाब दिया व बताया कॉपरेटिव से जुड़े समितियों पर खाद का रैक पहुंच चुका हैं जो अभिलंब वितरण शुरू हो जायेगा, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया गेहूं व चना पर 50% सब्सिडी काट कर किसानों को बीज वितरण का कार्य शुरू हो जायेगा। उद्यान विभाग ने आलू की लाल व सफेद नए किस्म के बीज को लेकर किसानों को अवगत कराया, नहरों के पानी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया छठ पूजा के बाद नहर बंद कर दी जायेगी। किसान दिवस में उपस्थित अधिकारी डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी, आर कॉपरेटिव श्रीप्रकाश उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, डीडी कृषि भीमसेन, मनोज सिंह, स्नेहलता सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button