चंदौलीपुलिस

पुलिस ने स्वयं हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ऑपरेशन कवच के तहत 18 दुपहिया चालक जागरूक

चन्दौली में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कवच” अभियान के तहत पुलिस कप्तान आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने अनूठी पहल की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें जीवन की महत्ता समझाई गई।

इस क्रम में 18 वाहन चालकों को स्वयं हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। चालकों का नाम दर्ज किया गया है, जिन्होंने जिम्मेदार नागरिक के रूप में हेलमेट वापस करने का आश्वासन दिया।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने कहा कि उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाना है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि दुपहिया वाहन चलाते समय सदैव I.S.I. मार्क युक्त हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button