अवैध गैस रिफिलिंग में पूर्ति विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

पीडीडीयू नगर (चंदौली) विगत शनिवार को पूर्ति विभाग को सूचना मिली कि कोतवाली अंतर्गत नगर के महमूदपुर नई बस्ती क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है।सूचना पर पूर्ति निरीक्षक नगर ममता सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्याम सुंदर राम द्वारा छापेमारी की गई, पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके पर जब पूर्ति विभाग की टीम पहुंची तो आरोपी अरुण कुमार निगम ताला लगाकर भागने की फिराक में था इस पर विभाग द्वारा पुलिस की सहायता से गोदाम का ताला खुलवा कर छापेमारी की कार्यवाही की गई।मौके पर तीन-चार लोग बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के घरेलू गैस सिलेंडर को व्यावसायिक सिलेंडर में रिफिल करते हुए पाए गए, जिससे जान-माल का खतरा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से सस्ती घरेलू एलपीजी खरीदकर उसे कमर्शियल सिलेंडर में डालकर ऊंची कीमतों पर बेच रहे थे। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके से विभाग को एक सिलेंडर रिफिलिंग मशीन और एक सीएनजी रिफिलिंग मोटर प्राप्त हुआ। संबंध में 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत Fir दर्ज करा दी गई है आगे कार्रवाई प्रचलित है।



