डीडीयू के चर्चित, रोहित हत्याकांड साजिश कर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूटर की गिरफ्तारी के लिए लगीं नौ टीमें
जनपद के चर्चित हत्याकांड के साजिश कर्ताओं को पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए साजिश का पर्दाफाश किया ।थाना मुगलसराय क्षेत्र के पापुलर मेडिकल स्टोर के संचालक रोहितास पाल उर्फ रोमी की 18 नवम्बर की रात्रि गोली मारकर की गई हत्या के चर्चित मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आज 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वादी सिद्धार्थ पाल की तहरीर पर मु0अ0सं0 569/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गठित टीमों ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज 25.11.2025 को ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल व भानू जायसवाल को हत्या की साजिश में सम्मिलित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। शूटर की गिरफ्तारी हेतु 09 विशेष टीमें लगाई गई हैं।
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्त भानू जायसवाल मृतक के परिवार की कन्हैया टाकीज स्थित पैतृक भूमि पर कब्जा पाना चाहता था। मृतक द्वारा लगातार विरोध व न्यायालय में बैनामा रद्द कराने का मुकदमा दायर किए जाने से क्षुब्ध होकर भानू ने स्थानीय व्यक्तियों ओमप्रकाश व मनोज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- ओमप्रकाश जायसवाल निवासी मुगलसराय
- मनोज कुमार जायसवाल निवासी मुगलसराय
- भानू जायसवाल निवासी नदेसर, वाराणसी
अपराधिक इतिहास (संक्षेप):
- ओमप्रकाश व मनोज : मु0अ0सं0 569/2025
- भानू जायसवाल : रोहनिया, आदमपुर, सैयदराजा सहित 4 मुकदमे


