उत्तर प्रदेशपीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचार

संविधान दिवस पर रेलकर्मियों ने दोहराई संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता


26.11.2025, बुधवार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में आज “संविधान दिवस” मनाया गया। मंडल मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।

रेलकर्मियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समता व बंधुत्व सुनिश्चित करने के संकल्प को पुनः दोहराया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button