क्राइमचंदौली

बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करना पड़ा महंगा, लाठी डंडों से हमला कर युवक की हत्या


चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर इलाके में मामूली बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विगत 3 दिसंबर को S.R.B. स्कूल से लौट रहे बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था। यह झगड़ा ओडवार चतुर्भुजपुर स्थित हर्ष जनरल स्टोर के सामने होने लगा। बच्चों की लड़ाई देखकर बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार मनमोहन प्रताप सिंह और उनके बड़े भाई भानु प्रताप सिंह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

मृतक भानु प्रताप सिंह (फाइल फोटो)

आरोप है कि जुनैद और अभिनव के बीच झगड़ा शांत कराने के कुछ ही देर बाद अभिनव के परिजन लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मनमोहन प्रताप सिंह और उनके भाई भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज  भानु प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीड़ित पक्ष ने अभिनव पुत्र दिनेश सिंह, दिनेश सिंह पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर सिंह तथा अंश प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी विजयनगर कॉलोनी, चतुर्भुजपुर, मुगलसराय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button