चंदौली

मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,- कहा घायल भाइयों को प्रताड़ित करती रही पुलिस


चंदौली डीडीयू जनपद में हुई घटना को लेकर मृतक के भाई मंटू सिंह ने मुगलसराय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंटू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके दोनों भाइयों को विपक्षियों द्वारा बेरहमी से मारा-पीटा गया, लेकिन पुलिस ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित किया।

मृतक के भाई ने बताया कि उनके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे, इसके बावजूद पुलिस उन्हें थाने में बैठाकर साइकिल बरामदगी के नाम पर घंटों प्रताड़ित करती रही और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रही। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मंटू सिंह का आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ हल्की धाराओं में चालान कर मामले को कमजोर कर दिया, जबकि पीड़ित पक्ष को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि घटना स्थल पर मौजूद विपक्षियों की बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने तुरंत छोड़ दिया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों व विपक्षियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। विदित होकी बच्चों के आपसी झगड़े को सुलझाने में बीच बचाव के दौरान विगत 3 दिसंबर को ओडवार चतुर्भुज पुर निवासी भानु प्रताप सिंह की पीट- पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिनकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई मृतक के भाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button