कृषि
जिले में मौजूद शुगर फ्री आलू का बीज, उद्यान विभाग में उपलब्ध – शैलेन्द्र दुबे


चन्दौली –
जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि किसानों के लिए खुशखबरी हैं। रियायत दामों पर न्यूक्लियर आलू के बीज विभाग में उपलब्ध हैं, जिनसे उत्पादन कई गुना अधिक प्राप्त होगा। जिले के लिए शुगर 🆓 फ्री वैरायटी चिप्स ऑन भी प्राप्त किया जा सकता हैं। श्री दुबे ने बताया की प्रथम आर यस, कफूरी एफ 1, कफुरी चिप्स ऑन जैसी बेहतर वैरायटी उद्यान विभाग से 2915 / कुंतल प्राप्त किया जा सकता हैं। उद्यान अधिकारी के अनुसार आलू के इन किस्मों से उत्पादन का बढ़ना तय हैं, जो विभाग में सीमित रूप से मिल रहा हैं। ऐसे में किसान विभाग से सम्पर्क कर योजना का लाभ उठाए।



