Uncategorized

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा का भगवान् परशुराम समिति ने फूंका पुतला –

सकलडीहा – तहसील सकलडीहा के गेट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंक कर ब्राह्मण संगठन ने विरोध दर्शाया। समिति व पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण, छात्र नेता व वकीलों ने भी विरोध में सहभागिता की,, समिति सदस्य व अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संतोष वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा ऐसे मानसिकता वाले लोग समाज में कोढ़ हैं। शैलेश मिश्र ने कहा ऐसे अधिकारियों को जिन्हें बोलने का सलीका नहीं पता वोह समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिए, आक्रोश व ब्राह्मण समाज के बढ़ते विरोध से सरकार पर भी दवाब बनता दिख रहा है।पुतला दहन करने वाले में शामिल मुरलीधर पाण्डेय, प्रणव पाण्डेय, दारा पाठक, सूरज सिंह, रामदयाल यादव, शशिकांत मिश्र,शैलेश मिश्र ,अमित तिवारी, शिवा मिश्र, अमन सिंह, कोमल पाण्डेय, चंदन पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button