मुगलसराय समाचारवाराणसी समाचार

पौष पूर्णिमा व नव वर्ष पर नमो घाट जाने वालों के लिए रूट डायवर्जन


चन्दौली। वर्ष 2025 के समापन, नववर्ष 2026 के आगमन तथा 03 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी स्थित नमो घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 31 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक जनपद चन्दौली में आवश्यकतानुसार ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

अलीनगर/चकिया की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन चकिया तिराहा से गोधना चौराहा होते हुए एनएच-19 अथवा रिंग रोड से जाएंगे। रामनगर की ओर से पड़ाव होकर मुगलसराय जाने वाले वाहन शाहूपुरी तिराहे से व्यास नगर व एफसीआई तिराहा मार्ग से जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से पड़ाव की ओर जाने वाले वाहन एफसीआई तिराहा से व्यास नगर–शाहूपुरी तिराहा होते हुए पीएसी तिराहा से रामनगर की ओर जाएंगे। वहीं पड़ाव चौराहे से वाराणसी (राजघाट) जाने वाले वाहन बहादुरपुर होकर रिंग रोड अथवा रामनगर मार्ग से जाएंगे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button