हनुमान मंदिर से चांदी के तीन मुकुट चोरी, प्रशासन अनभिज्ञ –

धानापुर – चोरों के हौसले इतने बुलन्द हो चुके हैं,, मंदिर व प्रशासन का डर एकदम गायब हैं,, बीते रात को श्रीकांतपुर गांव के हनुमान जी का 3 चांदी के मुकुट चोरों ने उड़ा दिया,, ग़ौरतलब हैं कि जिले व ब्लॉक में अपराधियों के हौंसले इतने बुलन्द हो चुके हैं कि मंदिरों का डर भी नहीं सता रहा। सुबह जब पूजा पाठ के लिए मंदिर गए ग्रामीणों ने मुकुट गायब देखा तो हक्के बक्के रह गए, गांव के बृजेश तिवारी ने पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर दिया हैं,, जो फ़िलहाल मौके पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा हैं,, आए दिन हो रही घटना ग्रामीणों में भय व्याप्त करता दिख रहा हैं। ग्रामीण बच्चन तिवारी ने बताया एक मुकुट पहनाया गया था व दो अलमारी में रखे गए हैं, लेकिन सुबह गायब मिले तो सभी लोग ताजुब हो गए। ग्रामीण मिंटू तिवारी, विकास तिवारी, अंकित तिवारी आदि ने भी प्रशासन को सूचित करने का कार्य किया है।




