Uncategorized

लिंक मार्ग खस्ताहाल, नहीं कोई सुधी लेने वाला _

बलुआ से जमानिया जाने वाली मुख्य सड़क से अटौली गांव के पास से एक ऐसी सड़क भी हैं जो पपरौल गांव तक जाती है,लगभग 3 किमी तक लंबी हैं, जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीण शिकायत कर हार मान चुके हैं। सड़क  उखड़े हुए गिट्टी व गढ़े के रूप में तब्दील हो चुकी हैं। फ़िर भी सम्बन्धित विभाग व जन प्रतिनिधियों के नजरों से अब तक कोसों दूर हैं। उस गांव में लगभग 300 से ऊपर घर हैं जिनका रोजाना आवागमन उसी मार्ग से होता हैं। उस गांव के समीप से ही गंगा नदी बहती हैं। जिस कारण आवागमन के लिए रास्ते के रूप में जजर्र हालात में तब्दील हो चुकी सड़क ही एक मात्र रास्ता है। ग्रामीणों को अभी आस हैं चुनाव से पहले शायद कोई खेवनहार बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button