क्राइमचंदौली

कोडिन कफ सिरप के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार: चंदासी निवासी स्वप्निल केसरी की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

चन्दौली- मादक द्रव्य तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना मुगलसराय व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े अभियुक्त स्वप्निल केसरी निवासी चन्धासी पर बड़ी चोट की है।

जांच में सामने आया कि नशीले कफ सिरप की तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदी गई करीब 3.50 करोड़ रुपये मूल्य की 06 अचल संपत्तियों को धारा 68F एनडीपीएस एक्ट के तहत अस्थायी रूप से कुर्क/फ्रीज कर दिया गया है।

कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम बेचूपुर, चन्धासी व हरिशंकरपुर (तहसील मुगलसराय) स्थित आवासीय मकान एवं भूखंड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबारियों को कड़ा संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के काले धंधे में लिप्त तत्वों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button